NEFT RTGS IMPS में अंतर

NEFT, RTGS और IMPS में अंतर क्या हैं ? और इनका उपयोग कैसे करें!

NEFT, RTGS और IMPS में अंतर क्या हैं ? और इनका उपयोग कैसे करें !

क्या हम जानते हैं कि NEFT,RTGS और IMPS क्या होते हैं और इनमें क्या अंतर है ? भारत डिजिटल युग में प्रवेश कर चुका है। बैंकिंग में NEFT, RTGS और IMPS माध्यम के द्वारा आप कभी भी कहीं भी पैसों का ट्रांसफर कर सकते हैं। सबकुछ आज आपके हाथों पर उपलब्ध है। आप में से बहुत लोग NEFT,RTGS और IMPS का उपयोग भी करते होंगे। चलिये जानते हैं कि ये ट्रांसफर सोर्स क्या होते है और कैसे काम करते हैं।

फण्ड ट्रांसफर करने के माध्यम

फण्ड जब ज्यादा होता है या कई लोगों में एक साथ फण्ड ट्रांसफर करना होता है तो NEFT, RTGS और IMPS का उपयोग करते हैं। NEFT और RTGS भारतीय रिज़र्व बैंक के द्वारा लाये गए। IMPS को नेशनल पेमेंट कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया के द्वारा लांच किया गया। चलिए जानते हैं, इनके बारे में –

RTGS क्या है ?

RTGS मतलब रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (REAL TIME GROSS SETTLEMENT) बैंकिंग सिस्टम में फण्ड ट्रांसफर करने का एक सोर्स है। RTGS के माध्यम से आप फण्ड को उसी टाइम सेटल कर देते हैं। जब फण्ड 2 लाख से ऊपर होता है तो इस सिस्टम का उपयोग किया जाता है। ये ज्यादा फण्ड एक साथ टाइम के साथ भेजने का आसान और सुरक्षित तरीका है।

NEFT क्या है ?

ये एक एलोक्ट्रॉनिक फण्ड ट्रांसफर सोर्स है। NATIONAL ELECTRONIC FUND TRANSFER (NEFT) फण्ड एक अकाउंट से दूसरे अकाउंट में भेजने का एक आसान तरीका है। इंटरनेट बैंकिंग के जरिये इस सुबिधा का लाभ उठा सकते हैं। इसमें फण्ड ट्रांसफर करने के लिए कोई अतरिक्त शुल्क नहीं देना होता। ये एक सुरक्षित माध्यम है। इंटरनेट बैंकिंग के जरिये इस सुबिधा का लाभ उठाने पर कोई शुल्क नहीं लगता। बैंक ब्रांच से NEFT कराने पर शुल्क लगता है।

IMPS क्या है ?

IMPS ज्यादा उपयोग में लाये जाने वाली सुबिधा है। IMPS 24/7 काम करता है। IMPS एक IMIDIATE MOBILE PAYMENT SERVICE है। इससे आप छोटे फण्ड को भी ट्रांसफर कर सकते हो। IMPS सर्विस ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस में प्रदान की जाती है। इसमें ट्रांसजेक्शन फी लगती है। ये तेज और सुरक्षित है। फण्ड का ट्रांसफर उसी टाइम हो जाता है।

RTGS, NEFT और IMPS में अंतर

इसके हम एक सारणी से समझ सकते हैं –

NEFT RTGS IMPS
मिनियम ट्रांसफर वैल्यू क्या है Rs.1 Rs.2 लाख Rs.1
मैक्सिमम ट्रांसफर वैल्यू क्या है No limit (कोई limit नहीं) Rs.10 लाख Rs.2 लाख
सेटलमेंट के प्रकार GROUP और ONE -ON-ONE One-on-one settlement One-on-one settlement
फण्ड ट्रांसफर में लगने वाला टाइम 2 hours (जो की cut-off timings और batches पर निर्भर करती है) तुरंत तुरंत
वर्किंग टाइम सप्ताह में : 12 batches between 8:00 a.m. – 6:30 p.m. Saturday: 6 batches between 8:00 a.m. 1:00 p.m. Sunday और bank holidays: Unavailable सप्ताह में : 8:00 a.m. – 4:00 p.m Saturdays: 9:00 a.m. – 4:30 p.m Sunday और bank holidays: Unavailable 24/7
ट्रांसजेक्शन फी Up to Rs.10000 – Rs.2.50 Rs.10000 से Rs.1 lakh – Rs.5 From Rs.1 lakh up to Rs.2 lakh – Rs.15 From Rs.2 lakh up to Rs.5 lakh – Rs.25 From Rs.5 lakh up to Rs.10 lakh – Rs.50 Between Rs.2 lakh से Rs.5 lakh तक – Rs.25 From Rs.5 lakh up to Rs.10 lakh – Rs.50 Up to Rs.10000 – Rs.2.5 From Rs.10000 से Rs.100000 तक – Rs.5 From Rs.100000 up to Rs.200000 – Rs.15
ऑनलाइन / ऑफलाइन दोनों दोनों ऑनलाइन

फण्ड ट्रांसफर करने से पहले कुछ महत्त्वपूर्ण जानकारी

फण्ड ट्रांसफर करने से पहले कुछ जरुरी जानकारी होनी चाहिए जो निम्न हैं –

  • ट्रांसजेक्शन फी – जब आप फण्ड ट्रांजेक्शन करते हैं, तो एक ट्रांजेक्शन फी लगती है। ये फी फण्ड के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है। ये फी ट्रांजेक्शन इनिशिएट करने के लिए होती है।
  • GST – ट्रांजेक्शन फी पर GST भी लगता है जो फण्ड के हिसाब से बदलता रहता है।
  • TIMINGS – सभी बैंक्स की TIMINGS फण्ड ट्रांसफर के साथ मैच होती हैं। NEFT और RTGS बैंक ट्रांसफर की वर्किंग HOURS और उनकी लोकेशन पर आधारित होती है।
  • नेटवर्क – बैंक्स के नेटवर्क फण्ड ट्रांसफर के लिए जरुरी हैं। रिसीवर का अकाउंट फण्ड ट्रांसफर के लिए एलिजिबल है या नहीं ये बैंक को नेटवर्क के जरिये चेक करना होता है।
  • यूजर नाम और पासवर्ड – ऑनलाइन बैंकिंग में यूजर नाम और पासवर्ड बहुत जरुरी सोर्स है। अतः इसे सुरक्षित और हमेशा याद रखना बेहद जरुरी है।
  • ट्रांसफर सक्सेसफुल न हो तो – यदि NEFT/ RTGS/ IMPS के माध्यम से ट्रांसफर करते समय बैंक खाते से पैसा डेबिट हो गया, लेकिन लाभार्थी खाते को अभी तक पैसा क्रेडिट नहीं हुआ तो क्या पैसे वापस मिलेंगे? यदि किसी कारणवश लाभार्थी के बैंक अकाउंट में इन तीनों माध्यम में से किसी एक से भी पैसा ट्रांसफर नहीं हुआ है, तो बैंक एक घंटे के भीतर ट्रांसफर की गई रकम को बैंक को वापस कर देगा. एक बार राशि बैंक द्वारा प्राप्त हो जाने के बाद, यह राशि बैंक द्वारा आपके खाते में वापस डाल दी जाएगी.
  • मिनियम शुल्क – NEFT के मिनियम शुल्क 2.50 रूपये है और RTGS का 25 रूपये एक ट्रांजेक्शन के लिए।

फण्ड सेटलमेंट स्पीड – कुछ फण्ड को सेटल होने में टाइम लगता है, जैसे -NEFT और कुछ फण्ड सेटलमेंट में तुरंत होते हैं, जैसे – RTGS और IMPS इत्यादि।

फण्ड ट्रांसफर सुबिधाओं का उपयोग कैसे करें ?

इन सुविधाओं का उपयोग निम्न प्रकार कर सकते हैं –

RTGS का उपयोग

RTGS द्वारा न्यूनतम 2 लाख रूपये की राशि का ट्रांसफर कर सकते हैं। यद्यपि लगभग हर बैंक अपने ग्राहकों को RTGS सुविधा प्रदान करता है। RTGS सेवाएँ हर बैंक की सभी शाखाओं में उपलब्ध नहीं हैं। देशभर में लगभग 100,000 बैंक शाखाएं हैं, जो RTGS सेवाओं की पेशकश करती हैं। इसका लाभ उठाने में रुचि रखता है, वह जान सकता है कि क्या उनकी शाखा इसे प्रदान करती है। इन बैंक शाखाओं की जानकारी के लिए इनकी लिस्ट आरबीआई की वेबसाइट पर उपलब्ध है। अतः आप बैंक जाकर अपनी इस सुविधा की जानकारी ले सकते हैं।

NEFT का उपयोग

ऑनलाइन NEFT का उपयोग

  • यूजर आईडी और पासवर्ड का यूज़ करके बैंक के नेट बैंकिंग वेबसाइट पर लॉग-इन करें।
  • ‘ADD NAME’ विकल्प चुनें और बेनीफिशरी का नाम, बेनीफिशरी अकाउंट नम्बर, पता और इंटर-बैंक ट्रांसफर लिमिट को भरें।
  • दिए गए ड्रॉप डाउन मेन्यू का उपयोग करके बेनीफिशरी बैंक शाखा का IFSC कोड को भरें ।
  • अब‘TERMS AND CONDITION’ पर क्लिक करें।
  • इसके बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP पासवर्ड भेजा जाएगा। बेनीफिशरी को ऐड करने के लिए इस OTP पासवर्ड का उपयोग करें।
  • अब’इंटर बैंक ट्रांसफर’ का ऑप्शन चुनें।
  • इसके बाद बेनीफिशरी लिस्ट से बेनिफिशरी को चूज़ करें ।
  • ट्रांसफर की जाने वाली राशि दर्ज करें।
  • अब‘accept Terms of Service (Terms & Conditions)’ पर क्लिक करें फिर ‘confirm’ पर क्लिक करें।
  • NEFT फण्ड आपका कुछ टाइम बाद बेनिफिशरी अकाउंट में पहुंच जायेगा।

ऑफलाइन NEFT का उपयोग

  • ऑफलाइन बैंकिंग से NEFT के लिए आपको आपकी बैंक शाखा से NEFT फॉर्म लेना जरूरी है, जिसे आपको सभी आवश्यक जानकारियां भर के बैंक शाखा में जमा करना होगा।
  • इसके बाद आगे की प्रोसेस ऑनलाइन जैसी ही है।

IMPS का उपयोग

  • मोबाइल की बैंक एप्लीकेशन खोलें।
  • फंड स्थानांतरण विकल्प -अन्य बैंक का चयन करें।
  • Quick IMPS का चयन करें।
  • लाभार्थी का मोबाइल नंबर और MMID दर्ज करें. अपना M pin और प्रेषित की जाने वाली राशि प्रविष्ट करें।
  • राशि तुरंत हस्तांतरित हो जाएगी।

निष्कर्ष

उपरोक्त विवरण से स्पष्ट है कि RTGS, NEFT और IMPS तेज और सुरक्षित बैंकिंग सुबिधायें हैं। इनका उपयोग फण्ड ट्रांसफर के लिए काफी किया जाता है। डिजिटल बैंकिंग के जरिये आप अपने पैसे घर बैठे कहीं भी ट्रांसफर कर सकते हैं। RTGS, NEFT और IMPS में के अलग-अलग उपयोग और विषेशताओं की वजह से ये फण्ड ट्रांसफर सोर्स काफी पॉपुलर हैं। उपयुक्त आर्टिकल में इनके अंतर् और उनका उपयोग दिशा निर्देशित किया गए हैं।

Leave a Reply