SBI Home Loan Festive Offer

SBI Home Loan Festive Offer: जनवरी -2023 के अंत तक 15-30 BPS की छूट!

SBI Home Loan Festive Offer: जनवरी -2023 के अंत तक 15-30 BPS की छूट!

SBI Home Loan Festive Offer: दिवाली ऑफर धमाका SBI के द्वारा: एसबीआई ने अगले साल के जनवरी के अंत तक होम लोन पर 15 से 30 BPS तक रियायत देने की घोषणा की है।बशर्ते आपका सिविल स्कोर अच्छा हो।

SBI Home Loan Festive Offer: कार्तिक महीना मतलब त्यौहारी सीज़न, इस सीजन में, भारत का सबसे बड़ा ऋणदाता बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने 4 अक्टूबर, 2022 से 31 जनवरी, 2023 तक अपने गृह ऋण पर 15 से 30 आधार अंकों की रियायत देने की घोषणा कर दी है। एसबीआई सामान्य ब्याज दरें से होम लोन 8.55% से 9.05% तक ले रहा है। जबकि बैंक के फेस्टिव सीज़न के दौरान इस ऑफर के तहत व्याज दरें 8.40% से 9.05% तक कमी कर दी गयी हैं। एसबीआई के रेगुलर और टॉप-अप होम लोन लगने वाला चार्ज मतलब उसकी प्रोसेसिंग फीस भी जीरो प्रोसेसिंग फीस की है। लेकिन इन सबका लाभ लेने के लिए आपका सिविल स्कोर अच्छा होना बहुत मायने रखेगा।

SBI की नियमित होम लोन दरें

SBI Home Loan Festive Offer: फेस्टिव महीने के अंतर्गत, फ्लेक्सीपे, एनआरआई, गैर-वेतनभोगी, विशेषाधिकार/शौर्य, अपोन घर, आदि और इसी तरह के और नियमित होम लोन के लिए बैंक सिविल 800 से अधिक या उसके बराबर सिबिल स्कोर वाले उधारकर्ताओं को SBI 8.40% ब्याज दर की पेशकश निश्चित कर रहा है। अगर देखा जाये तो 8.55% की सामान्य दर की तुलना में 15 आधार अंक कम हुआ है।

इसके अलावा जिनका सिविल 750 – 799 के बीच है वो 8.40% उधारकर्ताओं को 8.65% की सामान्य दर की तुलना में विशेष 25 आधार अंकों की छूट दी जा रही है। इसके अतिरिक्त, जिनका 700 -749 के बीच सिबिल स्कोर पर 20 आधार अंकों की रिआयत दी जा रही है, जिससे विशेष ब्याज दर 8.75% की सामान्य दर के परिवर्तित 8.55% हो जाती है।

सिविल 1 से 699 से बीच कम क्रेडिट स्कोर वाले उधारकर्ताओं के लिए होम लोन पर ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सिविल 600 से 650 के बीच क्रेडिट स्कोर वाले उधारकर्ताओं के लिए होम लोन पर ब्याज दर 8.85% रहने वाली है, जबकि बीच के स्कोर पर यह दर 9.05% निश्चित की है। जबकि 550-649, और 8.75% NTC/NO CIBIL/-1 स्कोर पर है।

SBI ने इस त्यौहारी सीजन के लिए, अपने फ्लोर रेट को 8.55% के EBR की तुलना में 15 आधार अंक घटाकर 8.40% कर दिया गया है।

इसके अतिरिक्त, एसबीआई ने महिला उधारकर्ताओं के लिये 5 आधार अंकों की छूट के साथ विशेषाधिकार के रूप में अपने घर के लिये वेतन खाताधारक के लिए उपलब्ध 5 आधार अंक की अलग से छूट का प्रवधान किया है। इससे अलग, इसमें कहा गया है की, एलटीवी> 80% और <=90% के लिए 30 लाख तक के ऋण के लिए 10 आधार अंकों का प्रीमियम वसूला जाता रहेगा।

इसमें इस बात का ख्याल रखना होगा कि 8.40 से 9.05% तक की नई होम लोन दरें मात्र 4 अक्टूबर, 2022 से 31 जनवरी, 2023 तक – त्यौहारी सीजन के दौरान लागू रहेगा। जबकि वास्तविक सामान्य होम लोन की दरें 8.55% से 9.05% तक रहेगी।

टॉप-अप होम लोन दरें

SBI Home Loan Festive Offer: SBI के टॉप-अप लोन के अंतर्गत, इस त्यौहारी सीजन के लिए, SBI 700 से अधिक या 800 के बराबर क्रेडिट स्कोर पर सीधे 15 आधार अंकों की छूट दी जायेगी। इसी आधार इस त्यौहारी सीज़न जिन्होंने अपना पैसा टाइम से लौटाया है और अपना सिविल को मैंटेन रखा है उनके लिए SBI ने काफी छूट देते हुये खुश होने का मौका दिया है। क्योंकि SBI अपने ग्राहकों को लुभाने के लिये इतनी छूट तो देना जरूरी होता ही है।

FOLLOW THE LINK

https://www.facebook.com/hindkunj

सोशल सिक्योरिटी लाभ 2022 | social security benefits 2022

पेंट की शॉप कैसे खोलें? | Paint Shop Business in hindi 2022

Leave a Reply

Scroll to Top