सोशल सिक्योरिटी

सोशल सिक्योरिटी लाभ 2022 | social security benefits 2022

सोशल सिक्योरिटी लाभ 2022 | social security benefits 2022

सोशल सिक्योरिटी से आप क्या समझते हैं ?

अमेरिका में सोशल सिक्योरिटी का बहुत बड़ा महत्व है। ये सोशल सिक्योरिटी होती क्या है? और ये क्यों जरूरी है? ऐसे सवालों का जवाब हम इस आर्टिकल में देंगे। सामाजिक सुरक्षा एक ऐसी सुरक्षा है जहाँ एक समाज में व्यक्तियों और परिवारों की स्वास्थ की देखभाल को सुनिश्चित करते हुए उनके आय की सुरक्षा की गारंटी देता है। जिसके अंदर विशेष तौर पर वृद्धावस्था में आये हुए लोग, वेरोजगारी, अमान्यता, बीमारी, मातृत्व या वर्क सुरक्षा आदि इस गारंटी के अंतर्गत आती है। ये सभी गारंटी अमेरिका में वहां की सरकार ऊँचे तबके के लोगों से टैक्स वसूल करकर अधिक से अधिक उच्च साहयता प्रदान की जाती है।

सोशल सिक्योरिटी कैसे काम करती है?

सोशल सिक्योरिटी का कार्य करने का तरीका कुछ इस तरह है कि लोग अपने जीवन भर की कमाई के आधार पर आपकी पूर्व-सेवानिवृत्ति आय का 1% बदल देता है। आपकी इस सेवानिवृत्ति पूर्व मजदूरी का वह भाग जो सामाजिक सुरक्षा प्रतिस्थापित करता है, आपकी उच्चतम 35 वर्षों की कमाई पर आधारित होता है और यह इस बात पर निर्भर करता है, कि आप कितना कमाते हैं और अपने कितना कमा लिया है, जब आप लाभ शुरू करना चुनते हैं।

सोशल सिक्योरिटी

पाँच प्रकार के लाभों का भुगतान करती है। 

  1. सेवानिवृत्ति – सेवा निवृत्ती से यहाँ आशय ये है कि जिन लोगों की काम करते हुए अब उम्र हुई है और वो अब फिजिकली कमाने में अक्षम है तो उनके लिए सोशल सिक्योरिटी के द्वारा मदद की जाती है। जो कई तरह से हो सकती हैं।
  2. विकलांगता – विकलांग व्यक्ति हमेशा किसी न किसी के ऊपर निर्भर रहता है क्योकि वो खुद उस काम को करने में अक्षम रहता है। अतः ये एक नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि उनके एक सुरक्षा मिले जिससे वो अपना जीवन सही तरह गुजार पायें। और इसमें सोशल सिक्योरिटी बहुत मदद करती है।
  3. जीवनसाथी/आश्रित बच्चे – इनकी सुरक्षा की गारण्टी कौन ले? आखिर ये भी एक तरह से आश्रित ही है अतः इन लोगों की सुरक्षा हर तरह से सोशल सिक्योरिटी ही करता है।
  4. बच्चे – बच्चों का भविष्य समारना उनका पालन-पोषण, अच्छी सुबिधायें, शिक्षा आदि जिम्मेदारी सोशल सिक्योरिटी उठाती है।
  5. चिकित्सा – चिकित्सा की जरूरत किसे नहीं पड़ती। ऐसे में इसकी सिक्योरिटी सबसे ज्यादा जरुरी होती है। और सभी इसकी सिक्योरिटी चाहते भी है। आखिर अभी को अपना और अपने परिवार का ख्याल रखने का हक़ होता है। ऐसे में सोशल सिक्योरिटी चिकित्सा पर होने वाले व्यय को कम करती है।

अधिकतम सामाजिक सुरक्षा भुगतान क्या है?

अधिकतम सामाजिक सोशल सिक्योरिटी आपकी सेवा निविर्ती पर होने वाली आयु के अनुसार उस बात पर निर्भर रहता है, कि आपकी उस समय आयु कितनी थी। मान लीजिये की यदि आप 2022 में पूर्ण सेवानिवृत्ति की आयु में सेवानिवृत्त होते हैं, तो आपका अधिकतम लाभ $3,345 होने वाला है। उसी तरह, यदि आप 2022 में 62 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त होते हैं, तो आपका अधिकतम लाभ $2,364 होगा। और यदि आप 2022 में 70 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त होते हैं, तो आपका अधिकतम लाभ $4,194 होने वाला है।

सोशल सिक्योरिटी के लिए कौन पात्र है?

इसको इस तरह समझ सकते हैं कि यदि आप 62 वर्ष या उससे अधिक उम्र के हैं, या विकलांग या अंधे हैं और आपके पास पर्याप्त कार्य क्रेडिट है, तो आप अपने आय रिकॉर्ड के आधार पर सोशल सिक्योरिटी लाभ प्राप्त करने में सक्षम हैं। परिवार के वो सदस्य जो आपके कार्य रिकॉर्ड पर लाभ के लिए विशेष अर्हता प्राप्त करते हैं, उन्हें कार्य क्रेडिट की आवश्यकता नहीं होती है।

सोशल सिक्योरिटी के 5 लाभ क्या हैं?

सामाजिक सुरक्षा लाभों के प्रकार

  1. सोशल सिक्योरिटी सेवानिवृत्ति लाभ – जो लोग सेवा निवृत्त हो गए हों।
  2. सामाजिक सुरक्षा विकलांगता लाभ – जो लोग विकलांग हो।
  3. सोशल सिक्योरिटी आश्रित लाभ – जो लोग आश्रित हैं।
  4. सामाजिक सुरक्षा उत्तरजीवी लाभ – जिनका भरण- पोषण कोई और कर रहा हो।
  5. समान-लिंग वाले पति-पत्नी सामाजिक सुरक्षा लाभों के लिए पात्रता।

क्या सोशल सिक्योरिटी को 62 या 67 पर लेना बेहतर है?

ये तो आप पर निर्भर करता है की आप कब तक काम करना चाहते हैं और कब आपको काम से मुक्त होना चाहते हैं। पर देखा जाए तो अगर आप 62 वर्ष की आयु से ही अपने सामाजिक सुरक्षा सेवानिवृत्ति लाभ प्राप्त करना शुरू कर सकते हैं। लेकिन सोचने वाली बात ये है कि, जब आप अपनी पूर्ण सेवानिवृत्ति की आयु तक पहुँचते हैं, तो आप पूर्ण लाभों के हकदार हो जाते हैं। यदि आप अपनी पूर्ण सेवानिवृत्ति की आयु से 70 वर्ष की आयु तक अपने लाभ लेने में देर लगाते हैं, तो आपकी लाभ राशि जो आपको मिलनी है वो और बढ़ जाएगी।

follow the link

https://www.facebook.com/hindkunj

AY 2022-23 एक्सटेंशन अपडेट के लिए टैक्स ऑडिट | Tax audit due date extension for ay 2022-23

Leave a Reply

Scroll to Top