LIC कन्यादान पॉलिसी

LIC कन्यादान पॉलिसी calculator 2022 संपूर्ण जानकारी

LIC कन्यादान पॉलिसी calculator 2024 संपूर्ण जानकारी

LIC कन्यादान योजना 2024 क्या है ? LIC कन्यादान पालिसी की पात्रता क्या है ? क्या ये बेस्ट पॉलिसी for girl child के लिए हैं या नहीं ? इसका क्या premium चार्ट डिटेल्स है ? ऐसे तरह -तरह के सवाल मन में होंगे जिनके जवाब हम इस आर्टिकल में जानेंगे।

LIC कन्यादान पॉलिसी केवल कन्या के पिता के द्वारा ही खरीदी जा सकती है। LIC कन्यादान पॉलिसी खासकर उन लोगों के लिए अच्छी है जो अपनी बेटियों का शिक्षा और उनकी शादियों का खर्चा नहीं उठा पाते। बेटियों का भविष्य अच्छा करने के उद्देश्य से ये LIC ने ये पॉलिसी निकाली है।

2024 LIC कन्यादान पॉलिसी क्या है

LIC कन्यादान पॉलिसी एक LIC से निकाली गयी पॉलिसी है जो खासकर उन लोगों को ध्यान में रखकर बनायी गयी है जो आमदनी कम  होने की वजह से अपनी बेटियों की शिक्षा और शादी का खर्चा नहीं उठा पाते हैं। इस पॉलिसी की अवधि 13 से 25 वर्ष के बीच में होती है। LIC में  अपनी काफी सारी पॉलिसीज पहले से ही हैं और हम उनका लाभ भी उठाते हैं। इस पॉलिसी के द्वारा गरीब कन्याओं का भविष्य काफी हद तक सुधारा जा सकता है।



2024 LIC कन्यादान पॉलिसी कैलकुलेटर

पॉलिसी के अंतर्गत दिन के 121 रुपये जमा कराकर इस पॉलिसी का लाभ उठा सकते हैं और दिन के 121 रूपये की बात कि जाए तो महीने के 3600 रुपये और साल के 43200 रुपये जमा कराने होंगे । ये LIC पॉलिसी 13 से  25 साल के लिए होती है लेकिन आपकी इसका प्रीमियम 3 साल कम ही देना होगा जिस हिसाब से आपका टाइम पीरियड होगा ।

अगर आप 25 साल की LIC कन्यादान पॉलिसी लेते हैं तो maturity वाले दिन 27 लाख रूपये आपको दिए जायेंगे। इन 27 लाख रूपये का गरीब कन्या के लिए उसकी शिक्षा या उसकी शादी किसी भी तरह उसका उपयोग किया जा सकता है। LIC कन्यादान पॉलिसी के अंतर्गत अगर बीमा करने वाले पिता की किसी कारणवश मृत्यु हो जाती है तो LIC उसे तय राशि से के अतरिक्त 5 लाख रुपये अधिक मिलेंगे।

 

प्रीमियम राशि

LIC कन्यादान पॉलिसी में प्रीमियम की राशि आप अपने अनुसार तय कर सकते हैं। ये जरुरी नहीं कि आपको प्रतिदिन 121 रूपये ही जमा करने होंगे। आप अपनी सहूलियत के हिसाब से ये राशि कम या ज्यादा कर सकते हैं। आप प्रीमियम का भुगतान भी अपने सहूलियत के हिसाब से चुन सकते हैं जैसे Monthly, Quartile, Half yearly या Annually. चलिये एक उदहारण से समझते हैं –

             पॉलिसी टर्म      15 वर्ष 
        पॉलिसी परचेज ईयर   2022 वर्ष
        प्रीमियम पेमेंट टर्म (15 -3 )   12 वर्ष
         सम Assured   5 लाख
        प्रीमियम पेड फर्स्ट ईयर   39966 रूपये +GST
        Maturity अमाउंट (जीवित पॉलिसीहोल्डर )   8,17,500 रूपये
        Maturity अमाउंट (मृतक पॉलिसीहोल्डर )   8,67,500 रुपये

LIC कन्यादान पॉलिसी की मुख्य बातें और विशेषतायें

LIC कन्यादान पॉलिसी की मुख्य बातें और विशेषतायें निम्न प्रकार से हैं

LIC कन्यादान पॉलिसी

2024 में  LIC कन्यादान पॉलिसी के लाभ

  • इस पॉलिसी के अंतर्गत LIC द्वारा दिया गया बोनस अलग से मिलता है।
  • कोई भी व्यक्ति कम से कम 75 रूपये इन्वेस्ट करके 14  लाख रूपये 25 वर्ष बाद अपनी बेटी की शादी के लिए जोड़ सकता है।
  • 251 रोज के इन्वेस्टमेंट से इस पॉलिसी से Maturity पर 51 लाख शादी के लिए जोड़ा जा सकता है।
  • इस पॉलिसी के अंतर्गत प्रीमियम भुगतान की अवधि सिमित है।
  • पॉलिसी धारक अपने जरूरत के हिसाब से प्रीमियम भुगतान की अवधि, पॉलिसी प्लान और पॉलिसी के लाभ उठा सकता है।
  • पॉलिसी धारक की मृत्यु होने पर मिलने वाला लाभ वार्षिकी इन्सटॉलमेंट में दिया जाता है साथ ही 5 लाख तुंरत क्षतिपूर्ति के लिए दिया जाता है।
  • ये पॉलिसी वीमा और बचत के साथ आती है।
  • अगर पॉलिसी धारक 3 वर्षों तक अपना प्रीमियम भरता है तो इस पॉलिसी के माध्यम से ऋण भी प्राप्त किया जा सकता है।
  • इनकम टैक्स के अधिनियम के तहत 1961 के सेक्शन 80c में प्रीमियम में छूट प्रदान की जाती है। ये छूट 1.50 लाख तक की प्राप्त हो सकती है। इसी के साथ सेक्सशन 10(10 D) के अंतर्गत Maturity या Death claim पर भी छूट प्राप्त होती है।
  • LIC कन्यादान पॉलिसी पूरी तरह से करमुक्त है।

2024 में पात्रता और जरूरी दस्तावेज

  1. इस पॉलिसी को केवल बेटी के पिता के द्वारा ही लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
  2. बेटी की आयु कम से कम 1 वर्ष होनी चाहिए।
  3. न्यूनतम बीमित राशि 1 लाख रूपये है पर अधिकतम की कोई सीमा नहीं है।
  4. इस पालिसी के अंतर्गत आयु सीमा 18 से 50 वर्ष है।
  5. पॉलिसी अवधि 13 से 25 वर्ष है।
  6. जरुरी दस्तावेजों में
            • पहचान पत्र
            • आधार कार्ड
            • आय प्रमाण पत्र
            • जन्म प्रमाण पत्र
            • पॉलिसी पर आधारित भरा हुआ फॉर्म और हस्ताक्षर
            • बैंक पासबुक
            • चेक या कैश






(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

2024 में LIC कन्यादान पॉलिसी के लिए आवेदन कैसे करें

कन्यादान पॉलिसी कैलकुलेटर 2024 में आवेदन करने के लिये नजदीकी lic ऑफिस जाकर वहां बैठे अधिकारी से इस पालिसी के वारे में जानकारी लें उनके बताये अनुसार सारी जानकारी लेने के बाद अपना पॉलिसी के अनुरूप अपने फॉर्म को भरने के बाद अपने सारे दस्तावेजों को उसके सलंग्न करें। इस प्रकार आप LIC कन्यादान पॉलिसी के साथ जुड़ सकते हैं। इस पालिसी से जुडी और भी जानकारी पाने के लिए आप उनकी ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर ले सकते हैं। ऑफिशल वेबसाइट का लिंक इस प्रकार है। [su_button url="https://www.licindia.in/Products/Insurance-Plan/jeevan-rakshak/rec.aspx" target="blank" style="3d"]click here [/su_button]

आप और भी आर्टिकल पढ़ सकते हैं -



    1. बिटकॉइन क्या है- बिटकॉइन प्राइस इन इंडिया – बिटकॉइन कहाँ से खरीदें
    2. क्रिप्टोकरेंसी क्या है और भारत मार्किट
    3. Credit score या Cibil Score या गुड क्रेडिट क्या है पूरी जानकारी
    4. टॉप क्रिप्टोकरेंसी: सितम्बर 2022  में खरीदने के लिए
    5. आधार पैन EPFO टैक्स रिटर्न 30 सितम्बर से पहले
    6. सुकन्या समृद्धि योजना 2022  पूरी जानकारी | sukanya samriddhi yojna full details
    7. LIC Jeevan Akshay प्लान (189) – इंट्रेस्ट रेट और कैलकुलेटर !

 

 

  1. Zerodha क्या है Zerodha लॉगिंग और ट्रेडिंग कैसे करें? पूरी जानकारी !
  2. भारत में स्टार्ट-अप के लिए ऑटोमोबाइल बिजनेस आइडिया
  3. olymp ट्रेड में व्यापार करते समय 5 प्रभावी धन प्रबंधन के तरीके
  4. स्टॉक, क्रिप्टोकरेंसी 2022  का शीर्ष रिटर्न चार्ट ! जरूर देखिये।

 

 

Leave a Reply

Scroll to Top